By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AskMeIndiaAskMeIndiaAskMeIndia
  • Automobile
  • Entertainment
  • Education
  • Lifestyle
  • Tech
  • Sports
Reading: बच्चो में हो रही खरतनाक बीमारी: MIS-C क्या है? इसके लक्षण क्या हैं? इसका इलाज क्या है?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AskMeIndiaAskMeIndia
Font ResizerAa
  • Automobile
  • Entertainment
  • Education
  • Lifestyle
  • Tech
  • Sports
Search
  • About Us
  • Blog
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Have an existing account? Sign In
Follow US
AskMeIndia > Blog > Uncategorized > बच्चो में हो रही खरतनाक बीमारी: MIS-C क्या है? इसके लक्षण क्या हैं? इसका इलाज क्या है?
Uncategorized

बच्चो में हो रही खरतनाक बीमारी: MIS-C क्या है? इसके लक्षण क्या हैं? इसका इलाज क्या है?

Bhumika Patel
Last updated: June 25, 2021 2:19 pm
Bhumika Patel Published June 25, 2021
Share
SHARE

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होते ही अब तीसरी लहर आने का अनुमान हैं। एक्सपर्ट्स का मानना हैं कि अगस्त-सितंबर के बीच भारत में कोरोना कि तीसरी लहर आ सकती है। तब तक बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी होगी, लिहाजा वही सबसे ज्यादा असुरक्षित होंगे। पर इससे पहले, कोरोना से रिकवर हो चुके बच्चों में एक नई बीमारी दिख रही है। ये उन बच्चों को हो रही है जिनमें कोरोना के माइल्ड सिम्प्टम्स थे।

Contents
क्या है MIS-C?क्या MIS-C के लक्षण बच्चों में होने वाली बीमारी कावासाकी जैसे ही हैं?


इस बीमारी का नाम मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (MIS-C) है। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को कहा है कि वो MIS-C के मामलों पर नजर रखें। इससे निपटने के लिए इंतजाम करें। मई के आखिरी दो हफ्तों में इस बीमारी के मामले सामने आने शुरू हुए थे।

आखिर ये MIS-C क्या है? इसके लक्षण क्या हैं? इसका इलाज क्या है? क्या ये किसी दूसरी बीमारी से भी मिलती-जुलती है? क्या ये सिर्फ बच्चों को ही होती है? देश में इसके मामले कितने और कहां आए हैं?

इन सभी सवालों के जवाब के लिए हमने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की एडवाइजर और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स डायरिया मॉड्यूल की नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉक्टर नीलम मोहन, मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल के डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक्स के डायरेक्टर डॉक्टर फैजल नबी, नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल के डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक्स के हेड डॉक्टर आशुतोष सिन्हा से बात की…

क्या है MIS-C?

MIS-C एक तरह की पोस्ट कोविड बीमारी है। ये सिर्फ 19 साल से कम के किशोरों और बच्चों में होती है। इस बीमारी से जुड़े कॉम्प्लिकेशंस कोरोना होने के 2 से 6 हफ्ते बाद सामने आते हैं। इससे पीड़ित बच्चे को बुखार के साथ शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन की शिकायत होती है।

इसके साथ ही फेफड़े, किडनी, दिल, आंतों, ब्लड के सिस्टम, त्वचा, आंख और मस्तिष्क में भी सूजन हो सकती है। आमतौर पर MIS-C के मरीज को दो या दो से ज्यादा अंगों में सूजन की शिकायत होती है। देश में आए ज्यादातर मामलों में बच्चों को बुखार के साथ आंख लाल होने और उसमें सूजन की शिकायत रही है।

कितने % कोरोना संक्रमित बच्चों को MIS-C होने का खतरा है?

भारत में इस तरह का कोई सेंट्रलाइज डेटा नहीं है। हालांकि अलग-अलग राज्यों में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। विशाखापट्‌टनम, एर्नाकुलम समेत देश के कई और शहरों में इस तरह के केस आए हैं। वहीं, दुनियाभर में हुई स्टडीज बताती हैं कि इस पोस्ट कोविड इन्फेक्शन से 0.15 से 0.2% बच्चे प्रभावित हुए हैं। यानी कोरोना संक्रमित 1000 में एक या दो बच्चों में ये बीमारी होती है। वैसे ज्यादातर बच्चों में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं होते हैं, लेकिन ये बीमारी एसिम्प्टोमेटिक और माइल्ड लक्षण वाले बच्चों को भी हो सकती है।

क्या MIS-C के लक्षण बच्चों में होने वाली बीमारी कावासाकी जैसे ही हैं?

ये बीमारी शरीर के कई अंगों में सूजन पैदा करती है। इसका सबसे ज्यादा असर हार्ट कोरोनरी पर पड़ता है। पांच साल या उससे कम उम्र के बच्चों में होने वाली कावासाकी बीमारी के जैसे ही इसके भी लक्षण होते हैं। हालांकि ये बीमारी 19 साल तक के बच्चों में हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आपके लिए खास

InternetLifestyle

AI in Smartphones : अब सस्ते स्मार्टफोन भी होंगे AI से लैस 2026

Automobile

Honda ने लॉंच की अपनी ये दमदार बाइक मिलेगा पॉवरफुल इंजन और 80 kmp का माइलेज, Honda Shine 100

Tech

लौट आया Nokia अपने सबसे धांसू स्मार्टफोन के साथ , लांच किया 100 मेगापिक्सल वाला Nokia X500 5G स्मार्टफोन

Tech

अब Vivo X200 सिरीज़ का 200MP वाला ये नया स्मार्टफोन हुआ लांच, चाँद की फ़ोटो ले सकेंगे नजदीक से

Automobile

95 kmpl के माइलेज वाली New Yamaha rx 100 बाइक अब मिलेगी इतनी सस्ती, क्या है आपका बजट

Tech

iqoo का अब तक का सबसे धांसू फ़ोन लांच , मिलेंगे ये दमदार फ़ीचर्स इस iqoo 13 में

You Might Also Like

1जून से दिल्ली होने लगेगी अनलॉक,जानिए पूरी प्रक्रिया

May 31, 2021

Breaking News : नही रहे बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में हुआ निधन

July 7, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदि ने की 12वी C.B.S.E बोर्ड की परीक्षाएं की रद्द -AskMeIndia.in

June 2, 2021

ब्रेकिंग न्यूज:MC Kode नामक रैपर हुआ लापता -AskMeIndia.in

June 3, 2021
© AskMeindia. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account