By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AskMeIndiaAskMeIndiaAskMeIndia
  • Automobile
  • Entertainment
  • Education
  • Lifestyle
  • Tech
  • Sports
Reading: पूर्व मुख्यमंत्री के चरण धोते नजर आए सीएम शिवराज-AskMeIndia.in
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AskMeIndiaAskMeIndia
Font ResizerAa
  • Automobile
  • Entertainment
  • Education
  • Lifestyle
  • Tech
  • Sports
Search
  • About Us
  • Blog
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Have an existing account? Sign In
Follow US
AskMeIndia > Blog > Uncategorized > पूर्व मुख्यमंत्री के चरण धोते नजर आए सीएम शिवराज-AskMeIndia.in
Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री के चरण धोते नजर आए सीएम शिवराज-AskMeIndia.in

Bhumika Patel
Last updated: June 2, 2021 1:29 pm
Bhumika Patel Published June 2, 2021
Share
SHARE

 भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी सीएम और भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश जोशी के निधन पर एक लेख लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसेम वो कैलाश जोशी के पैर धो रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने लिखा- मध्यप्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने वाले, निर्धन और कमजोर की आवाज़, विनम्र व मृदुभाषी राजनेता, पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी के अवसान के साथ ही एक युग का अंत हो गया।

आज मध्यप्रदेश ने अपने एक अनमोल रत्न को खो दिया है। गरीबों, वंचितों के उत्थान और कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन होम कर देने वाले श्रद्धेय कैलाश जोशी जी सदैव मध्य प्रदेश की जनता के दिलों में रहेंगे। मैं मध्यप्रदेश के लाल के चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं! आदरणीय जोशी जी ने सदैव संत भाव से जनता की सेवा की। उन्होंने अपने और अपने परिवार के बारे में कभी कुछ नहीं सोचा।

जोशी जी के चरणों में पूरे प्रदेश की श्रद्धा थी, वह राजनीतिक संत थे, उनके जैसा व्यक्तित्व सदियों में पैदा होता है। सदैव ढोंग और आडंबर से दूर रहकर भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी का इतना बड़ा संगठन श्रद्धेय कैलाश जोशी जी ने खड़ा किया। एक कुशल संगठक के रूप में, एक चिंतक और मनीषी के रूप में और जब जरूरत पड़ी तो संघर्ष करके उन्होंने जनता की सेवा की। अपनी मधुर वाणी से सहज ही लोगों का ह्रदय जीत लेने वाले, राजनीति के अजातशत्रु, आदरणीय स्व. कैलाश जोशी के अद्वितीय प्रशासकीय गुणों के सभी प्रशंसक थे।

हम सब उनके सपनों के गौरवशाली, वैभवशाली और समर्थ मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह आज भले ही हमारे बीच सशरीर मौजूद नहीं हैं, लेकिन अपने विचारों के माध्यम से वह सदैव हमारे बीच रहेंगे और हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मध्य प्रदेश के नव निर्माण के लिए अनवरत, अविराम प्रयास करते रहेंगे। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी यही होगी कि हम सब निर्धनों, वंचितों और कमजोर वर्ग के कल्याण एवं उत्थान के लिए संकल्प लें और उस संकल्प को पूरा करें। राजनीतिक शुचिता के प्रतीक, कुशल संगठक, प्रशासक आदरणीय जोशी जी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। अपने मृदु व्यवहार और ओजस्वी विचारों के माध्यम से प्रकाश पुंज की भांति आप सदैव हमारे दिलों में दैदीप्यमान रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Cm Shivraj Singh Chauhan) ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Pcc Chief Kamal Nath) के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से कमलनाथ को पार्टी से बाहर करने तक की मांग कर दी। चौहान ने एक के बाद एक ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ पर यह हमला किया है।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज मैहर और जबलपुर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने दो बयान से सियासी उफान आ गया। मैहर में उन्होंने देवी दर्शन के बाद कहा कि भारत महान नहीं अब भारत बदनाम है। दूसरे बयान में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में करीब डेढ़ लाख लोगों की कोविड से मौत हुई है। सरकार श्मशान और कब्रिस्तान के आंकड़े छुपा रही है। सरकार बताए कि इन लोगों की मौत कैसे हुई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आखिर यह नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन आए कहां से। हालातों को देखकर लगता है कि प्रदेश में एक नया कोविड माफिया जन्म ले चुका है। जहां पहले उनसे चंदा लिया जाता है और फिर मनमानी करने की छूट दे दी जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आपके लिए खास

InternetLifestyle

AI in Smartphones : अब सस्ते स्मार्टफोन भी होंगे AI से लैस 2026

Automobile

Honda ने लॉंच की अपनी ये दमदार बाइक मिलेगा पॉवरफुल इंजन और 80 kmp का माइलेज, Honda Shine 100

Tech

लौट आया Nokia अपने सबसे धांसू स्मार्टफोन के साथ , लांच किया 100 मेगापिक्सल वाला Nokia X500 5G स्मार्टफोन

Tech

अब Vivo X200 सिरीज़ का 200MP वाला ये नया स्मार्टफोन हुआ लांच, चाँद की फ़ोटो ले सकेंगे नजदीक से

Automobile

95 kmpl के माइलेज वाली New Yamaha rx 100 बाइक अब मिलेगी इतनी सस्ती, क्या है आपका बजट

Tech

iqoo का अब तक का सबसे धांसू फ़ोन लांच , मिलेंगे ये दमदार फ़ीचर्स इस iqoo 13 में

You Might Also Like

Breaking News : नही रहे बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में हुआ निधन

July 7, 2021

12 साल की बच्ची का मस्जिद में किया मौलवी ने बलातकार-AskMeIndia

June 3, 2021

Tujhse Hai Raabta 10th July 2021 Written Episode Written Update

July 10, 2021

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनिया लूट रही हैं 18-24 के युवकों को। AskMeIndia

May 21, 2021
© AskMeindia. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account