By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AskMeIndiaAskMeIndiaAskMeIndia
  • Automobile
  • Entertainment
  • Education
  • Lifestyle
  • Tech
  • Sports
Reading: 12 साल की बच्ची का मस्जिद में किया मौलवी ने बलातकार-AskMeIndia
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AskMeIndiaAskMeIndia
Font ResizerAa
  • Automobile
  • Entertainment
  • Education
  • Lifestyle
  • Tech
  • Sports
Search
  • About Us
  • Blog
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Have an existing account? Sign In
Follow US
AskMeIndia > Blog > Uncategorized > 12 साल की बच्ची का मस्जिद में किया मौलवी ने बलातकार-AskMeIndia
Uncategorized

12 साल की बच्ची का मस्जिद में किया मौलवी ने बलातकार-AskMeIndia

Bhumika Patel
Last updated: June 3, 2021 12:54 pm
Bhumika Patel Published June 3, 2021
Share
SHARE

 दिल्ली में एक मौलवी पर मस्जिद के भीतर एक नाबालिग लड़की का बलात्कार करने का आरोप लगा है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार (जून 1, 2021) को इस घटना के सम्बन्ध में जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले की FIR दर्ज करने के बाद आरोपित मौलवी को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई। साथ ही आश्वासन दिया कि इस मामले में तुरंत न्याय मिले, इसीलिए जाँच के बाद जल्द से जल्द चार्जशीट दायर करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित नाबालिग लड़की ने अपने बयान में बताया है कि रविवार (मई 30, 2021) को रात 10 बजे ये घटना तब हुई, जब वो पानी भरने के लिए मस्जिद के भीतर गई थी।

आरोप है कि वहीं पर 48 वर्षीय आरोपित मौलवी ने उसे रोका और उसके बाद उसका बलात्कार किया। पीड़िता ने घर जाने के बाद परिजनों को इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पीड़िता में मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मस्जिद के बाहर आक्रोशितों की भीड़ इकट्ठी हो गई, जिन्हें शांत कराने के लिए वहाँ पुलिसकर्मियों को तैनात करना पड़ा।

लड़की से जब परिजनों ने रात इतनी देर से आने का कारण पूछा, तब उसने इस घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजन कुछ पड़ोसियों को लेकर मस्जिद में पहुँचे, लेकिन वो लोगों को देख कर मस्जिद के पिछले दरवाजे से निकल कर भाग खड़ा हुआ और गाजियाबाद के लोनी में शरण ली। आरोपित की पहचान मोहम्मद इलियास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित मौलवी को गिरफ्तार करने के लिए टेक्नीकल सर्विलांस का सहारा लिया।

पुलिस की एक टीम को उसके लोकेशन पर भेजा गया, जहाँ से वो धराया। उसे गाजियाबाद से दबोचा गया। 12 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की काउंसिलिंग की भी व्यवस्था की गई है। आरोपित के खिलाफ IPC की धारा-376 (रेप) के साथ-साथ ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (POCSO Act)’ के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित मौलवी मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर का निवासी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आपके लिए खास

InternetLifestyle

AI in Smartphones : अब सस्ते स्मार्टफोन भी होंगे AI से लैस 2026

Automobile

Honda ने लॉंच की अपनी ये दमदार बाइक मिलेगा पॉवरफुल इंजन और 80 kmp का माइलेज, Honda Shine 100

Tech

लौट आया Nokia अपने सबसे धांसू स्मार्टफोन के साथ , लांच किया 100 मेगापिक्सल वाला Nokia X500 5G स्मार्टफोन

Tech

अब Vivo X200 सिरीज़ का 200MP वाला ये नया स्मार्टफोन हुआ लांच, चाँद की फ़ोटो ले सकेंगे नजदीक से

Automobile

95 kmpl के माइलेज वाली New Yamaha rx 100 बाइक अब मिलेगी इतनी सस्ती, क्या है आपका बजट

Tech

iqoo का अब तक का सबसे धांसू फ़ोन लांच , मिलेंगे ये दमदार फ़ीचर्स इस iqoo 13 में

You Might Also Like

बाबा रामदेव ने डॉक्टरों और एलोपैथी के लिए दिया विवादित बयान -AskMeIndia

June 1, 2021

भारत में आए 2 लाख नए ताज़ा कोरोना केस, रिकवरी रेट पहुंचा 89% पर -AskMeIndia

May 26, 2021

RBSE 5th 8th Result 2022 : ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट

May 26, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदि ने की 12वी C.B.S.E बोर्ड की परीक्षाएं की रद्द -AskMeIndia.in

June 2, 2021
© AskMeindia. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account